Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

पुणे में संदिग्ध आतंकवादी के घर से मिली बम बनाने की जानकारी वाली किताब

इसके बाद एटीएस ने जुबैर के एक साथी को पुणे स्टेशन के पास से बुधवार को हिरासत में लिया है और उससे भी पूछताछ चल रही है।

29 Oct 2025

पुणे में संदिग्ध आतंकवादी के घर से मिली बम बनाने की जानकारी वाली किताब

मुंबई। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-कायदा से संबंधित संदिग्ध आतंकवादी जुबैर हंगरगेकर (35) के घर से अल-कायदा इंस्पायर पत्रिका, एके-47 राइफल चलाने और बम बनाने की जानकारी से संबंधित कई तस्वीरें बरामद की गई हैं। इसके बाद एटीएस ने जुबैर के एक साथी को पुणे स्टेशन के पास से बुधवार को हिरासत में लिया है और उससे भी पूछताछ चल रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे एटीएस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुणे के कोंढवा इलाके से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुबैर हंगरगेकर को गिरफ्तार किया गया। पुणे के न्यायालय ने आरोपित जुबैर हंगरगेकर को 4 नवंबर तक एटीएस कस्टडी में भेज दिया है। हंगरगेकर मूल रूप से सोलापुर का रहने वाला है और वर्तमान में कल्याणीनगर में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसका परिवार कोंढवा इलाके में रहता है। हाल ही में जुबैर चेन्नई गया था, वहां से लौटने के बाद वह अपने एक दोस्त से मिला था। इसलिए उसके एक दोस्त को भी संदेह के आधार पर पुणे रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया है।

एटीएस के अनुसार जुबैर हंगरगेकर के घर पर तलाशी के दौरान कुख्यात आतंकवादी बिन लादेन के एक भाषण का उर्दू अनुवाद मिला है। हंगरगेकर के पास से अल-कायदा इंस्पायर पत्रिका से एके-47 राइफल चलाने और बम बनाने की जानकारी और तस्वीरें मिली हैं। कितने कट्टरपंथी युवा बच्चे जुबैर के संपर्क में हैं और उसने किसी और को अल-कायदा का सदस्य बनने की सूचना दी है इसकी जांच एटीएस कर रही है।

अब तक की छानबीन में पता चला है कि जुबैर हंगरगेकर उच्च शिक्षित है और एक आईटी कंपनी में लाखों रुपये के पैकेज लेता है। एटीएस मामले की गहन जाँच कर रही है और यह पता लगा रही है कि क्या हंगरगेकर का अल-क़ायदा सदस्यों से कोई संबंध था, उसके पास ये सामग्रियाँ क्यों और किस उद्देश्य से थीं। पुलिस उसके दोस्त से भी पूछताछ कर रही है और उसके मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जाँच कर रही है । यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या वह किसी अन्य आतंकवादी संगठन के संपर्क में था।

इससे पहले, आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ी जाँच के दौरान एटीएस ने इसी महीने 9 अक्टूबर को शहर में विभिन्न स्थानों पर छापे मारे थे। इस अभियान के दौरान 19 लैपटॉप और 40 मोबाइल फोन जब्त किए गए। जांच में जुबैर हंगरगेकर के लैपटॉप में अल-कायदा संगठन से संबंधित सामग्री डाउनलोड की गई पाई गई थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसी सामग्री डाउनलोड करना गंभीर अपराध है।

इस बीच, जब्त किए गए सभी उपकरणों की डिजिटल फोरेंसिक जांच चल रही है और अधिक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना है। उस समय कुल 19 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। हालाँकि, गहन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। इन छापों के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ भी ज़ब्त किए थे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुणे में संदिग्ध आतंकवादी के घर से मिली बम बनाने की जानकारी
इसके बाद एटीएस ने जुबैर के एक साथी को पुणे स्टेशन के पास से बुधवार को हिरासत में लिया है और उससे भी पूछताछ चल रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News